मथुरा। शहर के धौली प्याऊ क्षेत्र में बंदरों के हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 41 में बंदरों ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में बंदरों के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में बंदरों द्वारा लोगों के सामान छीनने और हमला करने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। वृंदावन में बंदरों के चश्मा और मोबाइल छीनने की घटनाओं का भी लगातार जिक्र होता रहा है।
स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्थानीय निवासियों को इस तरह की घटनाओं से राहत मिल सके।