Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना पकड़े जाने का डर दिखाकर महिला से 40 हजार की ठगी

सुरीर। थाना सुरीर क्षेत्र के आझई निवासी और हाल कृष्णा कॉलोनी सुरीर में रह रही विमलेश साइबर ठगी का शिकार हो गईं। साइबर ठग ने खुद को उनका भाई बताते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर सोना-चांदी पकड़े जाने की बात कही और गिरफ्तारी का डर दिखाकर तीन बार में करीब 40 हजार रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़िता के अनुसार, सोमवार 28 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भाई बताया और कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर उसका सोना-चांदी पकड़ा गया है। ठग ने महिला से कहा कि अगर तत्काल 40 हजार रुपये नहीं भेजे गए तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला के पति केशव काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ऐसे में घबराकर विमलेश ठग की बातों में आ गईं और उसके बताए अलग-अलग नंबरों पर तीन बार में करीब 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद ठग ने दोबारा फोन कर 10 हजार रुपये और मांगे। लगातार रुपये की मांग होने पर महिला को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

बुधवार सुबह विमलेश ने थाना सुरीर में भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

पॉक्सो एक्ट को लेकर छात्रों को किया जागरूक, नुक्कड़ नाटक से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

Next News

गोवर्धन में मल्टीलेवल पार्किंग बंद, सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा; श्रद्धालु परेशान