Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस लाइन में नए चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन, प्रवेश द्वार और कैफेटेरिया का हुआ लोकार्पण

मथुरा। पुलिस लाइन मथुरा में मंगलवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए सुविधाओं में विस्तार करते हुए नव स्थापित चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार और कैफेटेरिया का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित अन्य जनपदीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नव स्थापित चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन करने के साथ पुलिस लाइन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार और कैफेटेरिया का लोकार्पण किया।

चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण से पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को खेल और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं नए प्रवेश द्वार और कैफेटेरिया के शुरू होने से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं में भी विस्तार हुआ है।

Previous News

सांड से टकराई करोड़ों की Land Rover, उड़े परखच्चे; हादसे में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर

Next News

मथुरा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, जैत पुलिस ने दबोचा