Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नेपाल में फिर बारिश का कहर, उफनती नदियों से बाढ़ और लैंडस्लाइड; कई इलाकों में मचा हड़कंप

नेपाल में एक बार फिर भारी बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति गंभीर हो गई है। लगातार बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें प्रभावित हुई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाना पड़ा है।

नेपाल में 24 सितंबर से शुरू हुए इस ताजा मौसम संकट में बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और अन्य घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोग घायल और लापता बताए गए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 1,000 से अधिक परिवार इन घटनाओं से प्रभावित हुए हैं।

लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गंडकी प्रांत में काली गंडकी नदी के उफान से कई इलाकों में नुकसान हुआ है। मस्टैंग जिले में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर काली गंडकी नदी में जा गिरा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कुछ ही सेकंड में पहाड़ का हिस्सा नदी में समाता दिखाई देता है।

भूस्खलन के कारण कई जगह हाईवे और सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी हैं।

नेपाल अभी अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है। ऐसे में ताजा बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Previous News

IGI एयरपोर्ट पर ड्रोन तस्करी का खुलासा, ₹1.03 करोड़ का सामान जब्त; थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर से लैस ड्रोन बरामद

Next News

सांड से टकराई करोड़ों की Land Rover, उड़े परखच्चे; हादसे में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर