Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता शिविर, लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मथुरा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय, मथुरा में विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल पहुंचे लोगों की रूटीन स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज लेवल समेत अन्य आवश्यक जांचें की गईं।

इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने बताया कि हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए शुरुआती स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना महत्वपूर्ण है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों की रोकथाम, समय रहते स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की पहचान और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. अमन कुमार, डॉ. एस.पी. शर्मा सहित चिकित्सक एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Previous News

मथुरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हथकड़ी लगाकर कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया जेल

Next News

मथुरा में साइबर सुरक्षा की बड़ी कार्यशाला, 1000 से अधिक लोगों ने सीखे ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके