Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

बरसाना (मथुरा)। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित शिव पुराण कथा में उमड़ने वाली भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कथा पंडाल, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, वीआईपी एवं सामान्य श्रद्धालुओं के मार्ग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट तथा आपातकालीन निकासी मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह व्यवस्थित रहे और किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराने, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के आदेश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिव पुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि हजारों श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से कथा का लाभ उठा सकें।

Previous News

वृंदावन पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी के पर्स और अवैध छुरा बरामद

Next News

'चंद्रशेखर आज़ाद BJP के एजेंट': मायावती के गंभीर आरोप पर ASP सांसद का पलटवार, जानें क्या कहा