Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैत पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा। थाना जैत पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को रात 10:15 बजे मानवेन्द्र नगर जंगल की ओर गश्त के दौरान पवन (22 वर्ष) पुत्र राजू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से ग्राम अडींग, थाना गोवर्धन का निवासी है तथा वर्तमान में छटीकरा, थाना जैत क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

इस बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मु.अ.सं. 654/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शिव कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार एवं रि. कांस्टेबल दीपांशु चौधरी की टीम ने अंजाम दिया।

Previous News

दीनदयाल धाम मेले की तैयारियों का सीडीओ पूजा गुप्ता ने किया निरीक्षण

Next News

वृंदावन पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी के पर्स और अवैध छुरा बरामद