Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी मुस्ताक उर्फ को किया गिरफ्तार

मथुरा के गोवर्धन में थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की रात करीब 10:35 बजे चेकिंग के दौरान तहसील गोवर्धन से नगला सपेरा मार्ग पर एक बुलेट सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ अभियुक्त मुस्ताक उर्फ गोली, थाना गोवर्धन के धर्म परिवर्तन एवं अपहरण से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2,750 रुपये नकद, एक .315 बोर तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, पीड़िता की हाईस्कूल मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

फिलहाल थाना गोवर्धन पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

उज्जैन की शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के दौरान बवाल, भारी पुलिस बल तैनात

Next News

कागजों में सड़क निर्माण के आदेश, धरातल पर काम का इंतजार वार्ड 36 के लोग पहुंचे नगर निगम, दिया धरना