Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
क्षमावाणी पर्व पर कोसीकलां में निकली भव्य शोभायात्रा

कोसीकलां (मथुरा)। क्षमावाणी पर्व के पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज कोसीकलां द्वारा रविवार को शेखान मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर स्वामी के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा, जबकि शोभायात्रा में सजी मनोहारी धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा मध्य बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जैन समाज की धर्मशाला पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

धर्मशाला में समाजबंधुओं ने क्षमावाणी पर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाबिया, मंत्री जग्गन गोयल, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, ओम प्रकाश जैन, कैलाश जैन, विजय सर्राफ, अशोक जैन कमिया, राहुल जैन कमिया, हर्ष जैन, अमित जैन, धर्मचंद जैन, प्रवीण जैन, एमडी जैन के प्राचार्य नरेंद्र शर्मा, सतीश चंद जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous News

सतोहा के शांतनु कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन से थी लापता

Next News

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ₹3 हजार बरामद