Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में क्रीड़ा भारती की जिला बैठक संपन्न, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर मंथन

मथुरा। वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धानुका भवन में क्रीड़ा भारती की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के प्रचार-प्रसार और आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बिहार क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामेश्वर राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके मथुरा-वृंदावन प्रवास के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती प्रेमा पानू, विभाग संयोजक भूपेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री योगेश राठौर, महानगर मंत्री शुभम, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख देवेंद्र कल्याण, मीडिया प्रभारी गोविंद, सह मंत्री शिवम कुमार तथा युवा प्रकोष्ठ एवं प्रसार मंत्री सोनू ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाए। ताइक्वांडो, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती जैसे खेलों में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Previous News

मांट में नुक्कड़ नाटक से गूंजा सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Next News

थाना जमुनापार पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक