Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में पथराव और फायरिंग की सनसनी: 7 आरोपी गिरफ्तार, शिब्बो पहलवान से तमंचा बरामद

मथुरा। थाना राया पुलिस ने भंकरपुर वसैला गांव में सार्वजनिक रास्ते पर हुए पथराव और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। वायरल वीडियो में आरोपी के हाथ में तमंचा दिखाई देने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को गांव भंकरपुर वसैला में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सार्वजनिक रास्ते पर गाली-गलौज, पथराव और जान से मारने की धमकियां दी गईं। अचानक हुए बवाल से गांव में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। लोगों ने डर के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना की सूचना पर थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान के हाथ में तमंचा स्पष्ट दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास से शिब्बो पहलवान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा गांव भंकरपुर वसैला से छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान, इन्दल सिंह, अजीत, संजय, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र और मनवीर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएस, सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

Previous News

मथुरा में हुक्का बार के बाहर युवक-युवती में मारपीट,