Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राजीव एकेडमी में ‘नवागमन-2026’ की धूम, एमबीए-एमसीए के नवागंतुकों का भव्य स्वागत

मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RATM) में एमबीए और एमसीए प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘नवागमन-2026’ उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और हास्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

करीब चार घंटे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शकों की तालियों और उत्साह से पूरा परिसर उल्लासमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच सौहार्द्र एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना था।

आर.के. एज्यूकेशन हब के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी के उत्साह के बाद अब उन्हें आगामी सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी पूरी गंभीरता और लगन से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता के सपनों और अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

Previous News

आज के युवा ही 2047 के विकसित भारत के वास्तविक निर्माता: प्रो. शिवराज भारद्वाज