Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 25 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन में 17 अक्टूबर तक चलेगा महा सफाई अभियान, हर दिन 2-3 वार्डों में एक्शन में निगम टीम

मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष महा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। निरीक्षण के दौरान जहां भी गंदगी, कूड़े के ढेर अथवा सफाई व्यवस्था में कमी दिखाई दे रही है, वहां तत्काल सफाई कराई जा रही है।

अभियान की नोडल अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन करीब दो से तीन वार्डों को चिह्नित कर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना ही नहीं, बल्कि वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के दौरान नगर निगम की टीमों द्वारा नालियों, सड़क के किनारों, सार्वजनिक स्थलों और ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां लंबे समय से गंदगी जमा होने की शिकायतें मिल रही हैं। सफाई कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में दोबारा गंदगी न फैले, इसके लिए भी निगरानी की जा रही है। अपर नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि सफाई अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है।

Previous News

मथुरा पुलिस लाइन में एसएसपी का सख्त निरीक्षण, शुक्रवार परेड में अनुशासन और व्यवस्थाओं को परखा

Next News

मथुरा में मनरेगा तकनीकी सहायकों की हुंकार: ₹45,000 मानदेय की मांग, 28 सितंबर से लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी