Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल और पल्सर बाइक चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

मथुरा कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सैमसंग मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 23 सितम्बर की रात करीब 10:46 बजे बीएसए इंजीनियरिंग रोड स्थित पोखर वाले रास्ते पर मंदिर के सामने चेकिंग के दौरान इंद्रजीत (23), अनिल (22) निवासी दौलतपुर थाना फरह तथा धीरज (24) निवासी रहीमपुर थाना फरह को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सफेद बैक कवर वाला सैमसंग मोबाइल फोन तथा लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल थे और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने की।

Previous News

मथुरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Next News

मथुरा कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी का आईफोन और अपाचे बाइक सहित आगरा के दो शातिर चोर गिरफ्तार