Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जानलेवा हमले के मुकदमे में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

गोवर्धन थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 24 सितम्बर की सुबह करीब 4:30 बजे माधुरीकुंड जाने वाले लिंक मार्ग के पास से साहिल, मनीष और गौरव निवासी ग्राम जचौंदा को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी थाना गोवर्धन में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

जमीन विवाद में हुआ था खूनी हमला

पुलिस के मुताबिक यह मामला 8 सितम्बर 2026 का है। आरोप है कि जमीन संबंधी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रामू और अमित की कार को रास्ते में रोक लिया, कार के शीशे तोड़ दिए और दोनों के साथ मारपीट का प्रयास किया।

इसके बाद आरोपी पीड़ितों का पीछा करते हुए रामू के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने एक राय होकर लाठी-डंडों, सरिया और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में रामू, अमित सहित बीच-बचाव करने आए कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बरामदगी और कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Previous News

मथुरा में इफको का जिला सहकारी सम्मेलन: नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार और सहकारी समितियों की भूमिका पर जोर

Next News

रामपुर: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया