Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विवाहिता हत्याकांड में पति गिरफ्तार

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के मामले में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना अभी जारी है

पुलिस के अनुसार, 7 सितम्बर 2026 को मेहरगांव निवासी धनीराम ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री ज्योति की 6 सितम्बर को उसके पति सूरज कुमार, जेठ, ससुर और सास ने मिलकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 27/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जांच के दौरान पंचायतनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया।

इसी क्रम में 23 सितम्बर 2026 को पुलिस ने नामजद आरोपी सूरज कुमार (29 वर्ष) पुत्र गोपाल लाल, निवासी ग्राम सेनू, थाना कर्णप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है तथा विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Previous News

राजीव एकेडमी के बीबीए विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण, डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में सीखी उत्पादन व निर्यात की कार्यप्रणाली

Next News

महेंद्र नगर में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार