उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना राया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्तों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यदि छेड़छाड़ या उत्पीड़न की कोई घटना होती है, तो डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई