बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गो-तस्करी समेत कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रथाहा ।
पुलिस के अनुसार, देर रात संदिग्ध बदमाश की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई के दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
गिरफ्तार आरोपी पर गो-तस्करी, पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
एसएसपी ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार व इनामी बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है.
एंकर: बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गो-तस्करी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अब पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।