Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 22 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला थाना मथुरा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

मथुरा के महिला थाना परिसर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना मथुरा की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर भयभीत होने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा अपने परिवार और आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

महिला थाना पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है

Previous News

थाना नौहझील में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Next News

थाना जमुनापार में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी