Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दर्जनों झांकियों के साथ निकली कनुआ बाबा की भव्य शोभायात्रा

मथुरा शहर में हर वर्ष की भांति इस बार भी कनुआ बाबा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों, काली के अखाड़े, घोड़े और हाथियों के साथ निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सोमवार शाम कनुआ बाबा आश्रम से शुरू हुई यह भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए पुनः कनुआ बाबा आश्रम पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, माता दुर्गा, भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं पारंपरिक बैंड-बाजों की धुन, काली का अखाड़ा, सजे-धजे घोड़े और हाथियों ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और “जय श्रीराम” व “राधे-राधे” के जयघोष से मार्ग गूंज उठा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Previous News

आगरा: नाले की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत

Next News

गोविंदनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार