Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शिल्पी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, ₹5 लाख की मदद और CBI जांच की मांग

अखिलेश यादव हरदोई पहुंचे और मल्लावां क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन अधिकारियों ने पहले यह दावा किया था कि पीड़िता संतुष्ट है, उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से हटाया जाए। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही के चलते एक बेटी की जान चली गई।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता की कमी है। इस मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है और विपक्ष सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Previous News

1 महीने बाद खुला सनसनीखेज राज, दोस्त ही निकला कातिल—उधारी को लेकर रची साजिश

Next News

जिला अध्यक्ष बनते ही प्रमोद कुमार के कड़े तेवर निर्दोष वकील पर आई आंच तो चुप नहीं बैठेगा संगठन