वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ अथवा शोहदों की हरकत होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं—1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की विस्तृत जानकारी भी दी गई