Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: अलबेली सरकार मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 77वां श्री राधा जन्म महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मथुरा के गोविंद नगर स्थित श्री अलबेली सरकार मंदिर में तीन दिवसीय 77वां श्री राधा जन्म महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर श्रीजी के दर्शन किए। महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना, गणेश पूजन और हरिनाम अखंड संकीर्तन के साथ हुआ।

श्री राधाष्टमी के अवसर पर प्रातः 5 बजे श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को विशेष श्रृंगार दर्शन कराए गए। शाम 5 बजे गलतेश्वर महादेव मंदिर से श्रीजी की चाव का डोला निकाला गया, जिसमें ठाकुर श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ श्रद्धालु झूमते हुए अलबेली सरकार मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के तीसरे दिन बधाई उत्सव के रूप में आयोजित संगीत कार्यक्रम में ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों एवं भजन गायकों ने समां बांध दिया। श्री राधानुग्रह कृष्णश्रम सेवा धाम ट्रस्ट के सचिव गौरांग शर्मा ने बताया कि यह उत्सव संत श्री कृष्णा माँ द्वारा शुरू की गई परंपरा का निरंतर निर्वहन है। उन्होंने कामना की कि श्रीजी की कृपा से आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालु इसी प्रकार भक्ति और आनंद प्राप्त करते रहें।

Previous News

स्नेह बिहारी मंदिर में सजा स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन, सुर-ताल और कथक से गूंजा वृंदावन

Next News

धरना हटाने के विरोध में ग्रामीण जुटने लगे, ‘जय किसान-जय जवान’ के नारों से गूंजा क्षेत्र