Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना शेरगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना शेरगढ़ की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

महिला सुरक्षा के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के महिला संबंधी अपराध या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

Previous News

थाना महावन पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना जमुनापार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक