Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना राया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना राया की मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।

थाना राया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

थाना राया पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Previous News

खेलते-खेलते बिछड़ा 3 वर्षीय मासूम,थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति टीम ने परिजनों को किया सुपुर्द

Next News

रूस में चुनाव के बीच यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में भीषण आग