Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, दो युवक घायल

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 63 के पास खड़े डीसीएम में पीछे से आ रही बाइक टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:40 बजे आयशर डीसीएम (संख्या HR38 AC 8479) का गियर बॉक्स खराब होने के कारण वाहन एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एचएफ डीलक्स बाइक (UP95 AB 1152) डीसीएम से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार मायादीन पुत्र प्यारेलाल और वर्धानी पुत्र लाले, दोनों निवासी रहेलिया, जनपद महोबा, घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीआरवी-5837 ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं रही।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर बदलते वक्त कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Next News

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल