Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधाष्टमी पर बरसाना में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए राधारानी के दर्शन

राधाष्टमी के पावन पर्व पर बरसाना धाम में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से आए करीब 28 लाख श्रद्धालुओं ने श्री लाडली जी महाराज के सुगम दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुलिस-प्रशासन की विशेष व्यवस्थाओं के चलते पूरे दिन दर्शन व्यवस्था सुचारु रही

बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में राधाष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सफेद छतरी में विराजमान राधारानी के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा धाम राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि राधाष्टमी के अवसर पर करीब 28 लाख श्रद्धालुओं ने व्यवस्थित और सुगमता से दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान, निर्धारित कॉरिडोर और व्यापक पुलिस व्यवस्था लागू की गई थी।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी निगरानी और लगातार भीड़ प्रबंधन के माध्यम से प्रत्येक मार्ग पर नजर रखी गई, जिससे दर्शन व्यवस्था पूरे दिन सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रही। श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन कर जयकारे लगाए और पूरे बरसाना में भक्ति का अनुपम वातावरण छाया रहा।

Previous News

पानीगांव के बायगीर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Next News

स्वामी हरिदास संगीत महोत्सव में प्रिया वाणी की सूफियाना शाम, झूम उठा वृंदावन