Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमानंद महाराज के दुर्लभ दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, राधाष्टमी पर केली कुंज में गूंजा ‘राधे-राधे’

राधाष्टमी के पावन अवसर पर वृंदावन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यमुना बिहार स्थित श्री हित राधा केली कुंज में संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दुर्लभ दर्शन दिए, जहां हजारों श्रद्धालु राधे-राधे के जयघोष के बीच भाव-विभोर दिखाई दिए।

राधाष्टमी पर सुबह से ही यमुना बिहार स्थित केली कुंज आश्रम के बाहर लंबी कतारें लग गईं। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भक्ति और अनुशासन के साथ अपनी बारी का इंतजार किया।

आश्रम परिसर में राधा नाम संकीर्तन, भजन और पुष्प वर्षा के बीच जैसे ही महाराज भक्तों के बीच पहुंचे, पूरा वातावरण "राधे-राधे" के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया।

राधाष्टमी के अवसर पर वृंदावन और बरसाना में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी लागू की है।

राधारानी के जन्मोत्सव पर प्रेमानंद महाराज के इन दुर्लभ दर्शनों ने वृंदावन की आध्यात्मिक आभा को और भी दिव्य बना दिया।

Previous News

वृंदावन: निधिवन राज में धूमधाम से मना स्वामी हरिदास जी का प्राकट्योत्सव, महाभिषेक दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Next News

मथुरा के गोवर्धन मानसी गंगा पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, स्वयंसेवकों के रवैये पर भड़का विवाद