Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैत पुलिस ने अवैध चाकू के साथ हरियाणा निवासी युवक को किया गिरफ्तार

थाना जैत पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को रात 11:36 बजे आझई पुल से एनएच-19 सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान दीपक (30 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी ग्राम रायदासका, थाना सदर पलवल, जिला पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मु.अ.सं. 624/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

राधाष्टमी पर बरसाना में 35 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 3,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Next News

महावन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, कार समेत लाखों का सामान बरामद