Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: पारिवारिक विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत गांव कोयल के पास रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां हाथरस-मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार (62 वर्ष), पुत्र खामनी राम, निवासी गांव अयराखेड़ा, थाना राया के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर से निकल आए थे। इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे वह गांव कोयल के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान हाथरस की ओर से मथुरा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल राया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous News

कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, स्वच्छता व मरीज सुविधाओं को परखा

Next News

'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन