Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: श्री गिर्राज महाराज महाविद्यालय में ‘मेंटोवर्स-2026’ के तहत भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

मथुरा के श्री गिर्राज महाराज महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'मेंटोवर्स-2026' शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनुपम कुमार मिश्रा एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों को समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ और गुरु-शिष्य परंपरा का मुख्य आधार बताया।

वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शिक्षकों को जीवन में प्रकाश स्तंभ की तरह मार्गदर्शन करने वाला बताया। महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. आशुतोष शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा को समाज की आधारशिला बताया। प्राचार्या डॉ. राखी सक्सेना और अध्यक्षा डॉ. ब्रजवाला शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रेट्रो एक्ट, स्वागत भाषण, म्यूजिक बैंड और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। आयोजन को सफल बनाने में रोहिणी शुक्ला, विभागाध्यक्ष डॉ. ममतेश दीक्षित तथा समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

Previous News

मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने बैट्री चोर को किया गिरफ्तार, 5 बैट्री, आईटेन कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

Next News

बद्रीनाथ धाम: दुकानदार से साइबर ठगी के ₹32 हजार चमोली पुलिस ने कराए वापस, त्वरित कार्रवाई की सराहना