Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 12 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शाहजहांपुर में चली तबादला एक्सप्रेस: SP सौरभ दीक्षित ने कई थाना प्रभारियों का किया फेरबदल, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

शाहजहांपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त एवं मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके अधिकारियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

फेरबदल के तहत पुलिस लाइन से निरीक्षक अनुज कुमार तोमर को प्रभारी निरीक्षक कांट बनाया गया है। वहीं कांट के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को थाना अल्लाहगंज की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक फेरबदल की इसी कड़ी में निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार को खुटार, निरीक्षक हरीश कुमार को रामचंद्र मिशन और निरीक्षक मेघपाल सिंह को एएचटी (AHT) में नई तैनाती मिली है।

उपनिरीक्षकों की बात करें तो उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को अल्लाहगंज थाने से गढ़िया रंगीन स्थानांतरित किया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित द्वारा किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous News

वृन्दावन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल और नकदी बरामद

Next News

मथुरा: दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी विपिन कुमार गिरफ्तार, अतिरिक्त दहेज के लिए महिला को किया था मजबूर