Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 12 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधाष्टमी पर बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, चलेंगी 160 बसें; भीड़ बढ़ी तो बढ़ेंगे फेरे

ब्रज का प्रमुख पर्व 'राधाष्टमी' मनाने के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में राधाष्टमी पर्व को लेकर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आगामी 18 और 19 सितंबर को बरसाना में होने वाले राधाष्टमी पर्व पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा 160 बसों के संचालन की तैयारी की गई है।

इसके अलावा निगम ने 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखने का फैसला किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मार्गों पर उतारा जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए मथुरा डिपो के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि राधाष्टमी पर बरसाना और आसपास के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यदि बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है, तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी भी भक्त को यात्रा में असुविधा का सामना न करना पड़े।

Previous News

गोरखपुर में 370 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Next News

हिंदी दिवस: राजकीय संग्रहालय मथुरा में 'वर्तमान परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता' पर व्याख्यान आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार