मथुरा की वृंदावन पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 369 ग्राम अवैध गांजा और एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना वृंदावन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरुकुल के सामने स्थित खाली पड़े खंडहरों के पास एक युवक अवैध नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और लालू पुत्र आनंद, निवासी गोविंद कुंड टीला, वृंदावन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 369 ग्राम अवैध गांजा और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु.अ.सं. 612/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ और आर्म्स एक्ट के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2019, 2023 और 2025 में भी मुकदमे दर्ज हैं