राधारानी की नगरी बरसाना में राधाष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार राधाष्टमी के मौके पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं
राधाष्टमी के मुख्य आयोजन 18 और 19 सितंबर को होंगे इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचकर राधारानी के दर्शन करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग और आवागमन की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है।
प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है इसके लिए प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी।
राधाष्टमी के दौरान बरसाना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। प्रशासन और पुलिस विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
राधाष्टमी ब्रज के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। हर वर्ष इस अवसर पर बरसाना में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार संभावित रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सामने व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।