Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर पैंट्री कार और स्थानीय वेंडरों में खूनी झड़प: अवैध बिक्री का विरोध करने पर वेंडर गंभीर रूप से घायल, FIR दर्ज

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बुधवार की शाम को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की पैंट्री कार के वेंडर और स्थानीय वेंडरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प के दौरान पैंट्री कार का एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल वेंडर को उपचार के लिए तत्काल मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित वेंडर की पहचान प्रदीप (पुत्र ओमप्रकाश), निवासी आगरा के रूप में हुई है। पीड़ित प्रदीप ने स्थानीय वेंडरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पैंट्री कार में खाने-पीने का सामान बनाकर ट्रेन के अंदर बेचते हैं। लेकिन, कुछ स्थानीय वेंडर जबरदस्ती और अवैध तरीके से उस ट्रेन में खाने-पीने की सामग्री बेचने के लिए आ जाते हैं।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने स्थानीय वेंडरों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री की बिक्री करने से रोका, तो वे झगड़े पर आमादा हो गए और बुधवार की शाम को उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर जीआरपी पुलिस ने नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

मथुरा: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 21 सितंबर को लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी

Next News

CCT Indoor Cup 2026: दुबई के 'मिस्टर क्रिकेट' मनोज चतुर्वेदी बने पहले संस्करण के ब्रांड एंबेसडर