Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर-बरेली बाईपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने ली 25 वर्षीय अमित की जान, परिवार में मातम

जयपुर-बरेली बाईपास पर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना में 25 साल के युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राया थाना क्षेत्र के गज्जू गांव निवासी अमित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित एक ब्लैंकेट कंपनी के स्टोर में अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी बाईपास पर आगे चल रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बिना कोई इंडिकेटर दिए अचानक ब्रेक लगा दिए और गाड़ी मोड़ दी।

ट्रैक्टर चालक की इस अचानक की गई लापरवाही की वजह से अमित को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका और उसकी बाइक सीधे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण और तेज थी कि अमित की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने अमित की पहचान की और तुरंत उसके परिवार को हादसे की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। जवान बेटे का शव देखते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। (रिपोर्ट: ब्रजवासी लाल)

Previous News

मथुरा: संस्कृति विश्वविद्यालय और एजुनेट फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू, 1000 से अधिक छात्रों ने लिया आईबीएम स्किलबिल्ड सत्र में भाग

Next News

मथुरा: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 21 सितंबर को लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी