Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीतापुर में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद, निवासी तेंदुआ गांव के रूप में हुई है। संतोष अपने पीछे पत्नी सुमन और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना पर मानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Previous News

संदिग्ध मांस लदे वाहन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Next News

मायावती का बड़ा फैसला: आकाश आनंद BSP से बाहर, अशोक सिद्धार्थ का संन्यास भी नहीं बचा सका सियासी भविष्य