Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लाभांश बढ़ोतरी पर कोटेदारों ने जताया आभार, डिप्टी कलेक्टर कंचन गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने पर मथुरा के कोटेदारों ने खुशी जताई। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के नेतृत्व में कोटेदारों ने जिलाधिकारी के नाम डिप्टी कलेक्टर कंचन गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों, तहसीलों और मथुरा-वृंदावन महानगर क्षेत्र के कोटेदार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी कोटेदार पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और इसके बाद एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

कोटेदारों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। 35 रुपये प्रति क्विंटल की यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया।

कोटेदारों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में लाभांश वृद्धि सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से भी कोटेदारों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की।

Previous News

नैनीताल में पानी बना ज़हर: 100 से ज़्यादा बीमार, 2 मौतों से दहशत

Next News

महावन पुलिस ने मंदिर से चोरी हुई गाय बरामद की, तीन आरोपी गिरफ्तार