Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन: नगर निगम की समिति के साथ वार्ता सफल, डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। ये कर्मचारी समान मानदेय दिए जाने तथा माह में पूरे 30/31 दिनों का मानदेय प्रदान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गठित आठ सदस्यीय समिति ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और ड्राइवर-हेल्परों के साथ वार्ता कर समाधान निकाला।

इस समिति की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा की गई। समिति के सदस्यों ने डीग गेट के निकट दारेसी रोड स्थित नगर निगम गैराज में पहुंचकर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों तथा डोर-टू-डोर वाहनों पर तैनात ड्राइवर और हेल्परों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को विस्तार से सुना गया और संबंधित विषय पर आवश्यक चर्चा की गई।

नगर आयुक्त महोदय ने समिति को कर्मचारी हित तथा नगर निगम के हित का ध्यान रखते हुए नियमों के अनुरूप प्रकरण के सभी पहलुओं का परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वार्ता के दौरान हुई सकारात्मक चर्चा के पश्चात कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया। फिलहाल, समिति द्वारा नियमानुसार आवश्यक परीक्षण व कार्यवाही की जा रही है और रिपोर्ट जल्द ही नगर आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

Previous News

Breaking News: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, प्रसिद्ध रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत, कलाकारों में शोक

Next News

केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव: धमाकों से दहला पूरा इंडस्ट्रियल एरिया