Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर गाइड हत्याकांड पर उबाल परिजनों ने एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। बाजार पूरी तरह बंद हैं और परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई और सरकारी नौकरी समेत सात मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।

आमेर के मावठा सरोवर के पास वाहन प्रवेश को लेकर हुए विवाद में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आमेर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक के परिजनों ने प्रशासन के सामने सात प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक मुआवजा और आमेर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात हैं तथा प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Previous News

JSSC-CGL पेपर लीक में बड़ा खुलासा पटना से बिचौलिया राजन कुमार गिरफ्तार

Next News

कान्हा की छठी पूजन पर केशव देव मंदिर में महाप्रसादी का भव्य आयोजन