दिल्ली में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लान तैयार किया गया है। राजधानी के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां रेलवे, मेट्रो, बस, ई-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन एकीकृत रूप से जुड़ेंगे।
दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों की योजना के तहत नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला, सब्जी मंडी और तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन को आधुनिक ट्रांजिट हब बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही परिसर में विभिन्न परिवहन सेवाओं की सहज सुविधा उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत स्टेशनों पर मेट्रो, डीटीसी बस, ई-रिक्शा, टैक्सी और पैदल यात्रियों के लिए बेहतर इंटरचेंज विकसित किए जाएंगे। साथ ही स्काईवॉक, सबवे और एकीकृत पैसेंजर सुविधाओं के जरिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा।
सरकार ने बस रूटों के पुनर्गठन की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को सौंपी है, ताकि मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के साथ बेहतर तालमेल बन सके और यात्रियों का सफर अधिक तेज व सुविधाजनक हो