Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 05 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
घर-घर सजाए गए बाल गोपाल, कान्हा के रूप में नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

कहते हैं कि मासूम बच्चे भगवान का साक्षात स्वरूप होते हैं, और जब वही नन्हे-मुन्ने कान्हा के रूप में सजते हैं तो हर घर वृंदावन सा प्रतीत होता है। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर देश ही नहीं, विदेशों में भी जन्माष्टमी की धूम रही, लेकिन ब्रजभूमि का उत्सव अपनी अनोखी भक्ति और परंपरा के कारण सबसे अलग नजर आया।

ब्रजमंडल में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में भी लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अभिभावकों ने अपने नन्हे बच्चों को बाल गोपाल, मुरलीधर, नंदलाल और राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजाया। मोरपंख, मुकुट, बांसुरी, पीतांबर और फूलों की मालाओं से सजे इन मासूम कान्हाओं ने सभी का मन मोह लिया।

अभी न्यूज़ चैनल की विशेष पहल पर ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों से दर्शकों ने अपने बच्चों की सुंदर तस्वीरें भेजीं। इन तस्वीरों के माध्यम से घर-घर में सजे बाल गोपालों की मनमोहक झलक दर्शकों तक पहुंचाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

नन्हे कान्हा की मासूम मुस्कान, भोली अदाएं और कृष्ण स्वरूप में उनकी झलक ने जन्माष्टमी के उत्सव में भक्ति, प्रेम और उल्लास के रंग भर दिए। सचमुच, इन बाल गोपालों ने इस पावन पर्व को और भी यादगार बना दिया।

Previous News

फतेहपुर में रिश्तों का खूनी अंत:- पहले साले की हत्या, फिर ससुराल में तलवार से हमला

Next News

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, खिलौने-फल लूटने उमड़े श्रद्धालु