Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अभी न्यूज़ की खबर का हुआ असर: मथुरा जंक्शन पर लगा वाटर कूलर, यात्रियों को मिली राहत

मथुरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के लिए निशुल्क ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी सोमवार को मथुरा जंक्शन पहुंचे और उन्होंने स्टेशन डायरेक्टर को एक प्रार्थना पत्र दिया। 

इस खबर को हमने अपने अभी न्यूज़ चैनल के माध्यम से प्रकाशित किया, इसका संज्ञान लेते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी के वाटर कूलर लगा दिए गए।

 मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी मथुरा  जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि मथुरा रेलवे जंक्शन पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन यात्री आते हैं और उन्हें ठंडा एवं मीठा पानी नहीं मिल पाता था और उनके अथक प्रयास और अभी न्यूज़ चैनल के माध्यम से निकाली  गई खबर को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल एक वाटर कूलर स्टेशन पर लगा दिया गया है ।

वही हर प्लेटफार्म पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भी जल्द लगा दिए जाएंगे। 

Previous News

संभव दिवस में सहायक आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने सुनी फरियादियों कि शिकायते

Next News

अमृत भारत एक्सप्रेस तैयार, पीएम मोदी वर्चुअल रूप से दिखाएंगे हरी झंडी