Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छावनी रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान, यात्रियों को मिला ठंडा पानी

मथुरा वृंदावन धार्मिक नगरी होने के चलते हजारों  की संख्या में  यात्री प्रतिदिन ट्रेनों के माध्यम से आते हैं लेकिन उन यात्रियों को भरपूर सुविधा नहीं मिलती है।

हम बात करें प्रचंड गर्मी को देखते हुए शीतल जल की तो रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों  ठंडे पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारीयो ने ली है। मथुरा के छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसी  को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारीयो ने मंगलवार को ठंडे पानी की व्यवस्था की है जिसमें मिट्टी के बने मटके में पानी भरकर यात्रियों की प्यास बुझाई । इस कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख उद्योगपति संजय शर्मा एवं भारतीय किसान यूनियन सुनील के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख उद्योगपति संजय शर्मा एवं किसान यूनियन के पदाधिकारीयो  ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुऑ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे एवं मीठे पानी की व्यवस्था की है और वह अन्य प्रमुख स्थानों पर भी मटके रखकर लोगों की प्यास बुझायेंगे। 

Previous News

अब ट्रांसफॉर्मर खाएंगे ठंडी हवा! गर्मी से निपटने को बिजली विभाग का नया प्लान

Next News

संभव दिवस में सहायक आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने सुनी फरियादियों कि शिकायते