मथुरा के मांट रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद एक अलग तस्वीर सामने आई। मांट विधायक राजेश चौधरी का काफिला जैसे ही मौके से गुजरा, उन्होंने गाड़ियां रुकवाईं, घायलों को सड़क से उठाया और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
हादसा मांट रोड पर हुआ, जहां दो वाहनों की टक्कर के बाद कई लोग घायल होकर सड़क पर तड़प रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मांट विधायक राजेश चौधरी ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया।
विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया, जिससे घायलों को समय रहते उपचार मिल सका।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक स्वयं घायलों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।