Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 03 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बाबा नीब करौरी की कृपा भूमि पर सीएम योगी, हेलीकॉप्टर से देखा बाढ़ का कहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाबा नीब करौरी की पावन धरती फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और अधिकारियों को हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर से फर्रुखाबाद के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का आकलन किया।

हवाई सर्वे के बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और खाद्यान्न, आवश्यक सामग्री व राहत किट वितरित की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को राहत से वंचित न रखा जाए और बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी रहे।

प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ और भारी बारिश के बीच सरकार राहत एवं बचाव अभियान तेज किए हुए है। प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Previous News

जन्माष्टमी स्पेशल: 3 से 5 सितंबर तक जयपुर-मथुरा के बीच दौड़ेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

Next News

दिल्ली में 8 लाख की मशीन चोरी का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, Digi Tracker बरामद