मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंपनी से चोरी हुआ बॉयलर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना कोसीकलां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिंदल फैक्ट्री के पास से 22 वर्षीय चंदन को गिरफ्तार किया। आरोपी बरसाना थाना क्षेत्र के नंदगांव का रहने वाला है।
पूछताछ और बरामदगी के दौरान पुलिस ने सत्यम डाइना कंपनी, यूपीएसआईडीसी कोटवन से एक दिन पहले चोरी हुआ बॉयलर बरामद कर लिया। यह चोरी 1 सितंबर को कंपनी परिसर से हुई थी।
पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोसीकलां पुलिस का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।