Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CM योगी के आगमन से पहले DM और SSP पहुंचे जन्मस्थान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर मथुरा का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

 मंगलवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे इस दौरान उनके साथ एसपी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने जन्मस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर लगभग 75 लाख श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में आ रहे भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके की 24 घंटे निगरानी की जाएगी

 शहर की यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ट्रैफिक रूट की सही जानकारी दी जा रही है।

Previous News

नेपाल जलप्रलय: बाढ़ में बहा बैंक का खजाना, पुलिस ने 51 करोड़ का कैश-गोल्ड निकाला

Next News

CM योगी पर ठोका मानहानि का मुकदमा - अयोध्या फिश-फीस्ट विवाद