Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने के लिए संतों का मंथन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को तेज करने और व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने के उद्देश्य से सोमवार को धर्म रक्षा संघ की धर्मसभा आयोजित की गई। महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुई सभा में संतों और संगठन के पदाधिकारियों ने आंदोलन के आगामी चरण की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।

धर्मसभा में आगामी शिला पूजन कार्यक्रम तथा 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक धर्मप्रेमी इस मुहिम से जुड़ सकें।

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश में औरंगजेबी सोच के लिए कोई स्थान नहीं है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ तथा कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए देशव्यापी जन-जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न राज्यों में धर्मसभाएं, जनसंपर्क और शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आंदोलन से जुड़ सकें।

सभा में मौजूद संतों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और संगठित ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: कोसीकलां पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जागरूक

Next News

छाता शुगर मिल आंदोलन: देर रात धरना स्थल पर बढ़ा तनाव